जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अगस्त 26 को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने राजकीय कॉलेज भेरियां पेहवा में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। सेफ सिटी टीम प्रभारी ने लड़कियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। सेफ सिटी टीम ने ट्रिप मोनिटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ट्रिप मोनिटरिंग पर रजिस्टर करने के लिए प्रेरित किया। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।
]]>“चल नशेड़ी नशा छोड़ दे, है यह बुरी बीमारी,
एक बार जो लत पड़ जाए, जीवन हो जाए भारी।”
उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, उचित मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति भी सामान्य एवं सम्मानजनक जीवन जी सकता है। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 अथवा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं एवं ग्रामीणों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
]]>