120वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद कार्यसमिति बैठक एवं राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
स्थान: स्वागतम बैंक्वेट हॉल, सहजानंद चौक, हरमू, राँची (झारखंड), भारत
दिनांक: 18 एवं 19 जुलाई 2026
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की 120वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद कार्यसमिति बैठक एवं राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन झारखंड राज्य के राँची राजधानी में स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल, सहजानंद चौक, हरमू में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक आज़ाद, राष्ट्रीय महामंत्री श्री शीतल सिंह, कार्यवाहक महामंत्री श्री सुबोध कुमार, राष्ट्रीय उपदेशक श्री सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पिन्टू सिंह, श्री बी. पी. सिंह, श्री सी. पी. सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम वर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक नवीन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शम्भू सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड प्रदेश महामंत्री श्री राहुल चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतेंद्र वर्मा, श्री शिबू सिंह, प्रदेश सचिव श्री जीतेन्द्र गुड्डू रवानी, प्रदेश सचिव श्री शक्ति रवानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश रवानी, प्रदेश महामंत्री श्री धनंजय चंद्रवंशी (झारखण्ड), जिलों के अध्यक्षगण श्री बिमोद रवानी, महामंत्री श्री संतोष रवानी, गोड्डा जिला अध्यक्ष श्री लोबीन रवानी, राँची जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार प्रसाद तथा राँची जिला महामंत्री श्री विनय चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद एवं कार्यसमिति की बैठक में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय, पारदर्शी एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व के निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।
राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख निर्णय
(1) संविधान में संशोधन
संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयानुकूल बनाने के लिए 3 महीने के अंदर संविधान एवं नियमावली में संशोधन हेतु विशेष समिति का गठन किया गया।
(2) संपूर्ण संगठन का पुनर्गठन
2 महीने के अंदर केंद्रीय समिति से लेकर ग्राम सभा तक सभी समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस अवधि में श्री सुबोध कुमार, संयुक्त महामंत्री, पूर्व की भांति कार्यवाहक महामंत्री का दायित्व संभालते रहेंगे।
(3) स्थायी चुनाव समिति का गठन
राष्ट्रीय समिति से लेकर ग्राम सभा तक चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संविधान सम्मत बनाने के लिए 3 सदस्यीय स्थायी चुनाव समिति का गठन किया गया।
(4) ग्राम सभा गठन का संकल्प
संगठन की मजबूत नींव के लिए प्रत्येक ग्राम एवं मोहल्ला स्तर पर ग्राम सभा गठन का संकल्प लिया गया। महासभा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से इसकी शुरुआत करेंगे।
(5) वित्तीय पारदर्शिता अनिवार्य
सभी समितियों को मान्यता तभी मिलेगी जब उनका बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होगा। 3 महीने के अंदर सभी समितियाँ बैंक खाता खुलवाने का संकल्प लेती हैं। केंद्रीय समिति इसके लिए आवश्यक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।
(6) डिजिटल सशक्तिकरण
संगठन के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं डिजिटल विस्तार के लिए आईटी एवं सोशल मीडिया सेल हेतु विशेष समितियों का गठन किया गया।
(7) समन्वय हेतु प्रभारी नियुक्ति
केंद्रीय समिति तथा सभी राज्य एवं जिला समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
(8) कार्यों का स्पष्ट बंटवारा
सभी समितियों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के बीच दायित्वों का स्पष्ट विभाजन किया जाएगा, जिससे प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
(9) इतिहास संरक्षण समिति
महासभा की स्थापना वर्ष 1906 से वर्तमान तक के सभी पूर्व एवं स्वर्गीय पदाधिकारियों की जानकारी एकत्रित कर एक विस्तृत स्मारिका प्रकाशित करने हेतु समिति का गठन किया गया।
आगामी कार्यक्रम एवं जिम्मेदारियां
(10) पुनर्गठित केंद्रीय समिति की बैठक
13 सितंबर 2026 को पटना में आयोजित होगी। बैठक की विधिक जिम्मेदारी गौरव नारायण भारती, अधिवक्ता को सौंपी गई है।
(11) राष्ट्रीय युवा सम्मेलन
23 अगस्त 2026 को बिहार के औरंगाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष को सौंपी गई है।
(12) महिला सम्मेलन
वर्ष 2026 में बिहार के गया में भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
(13) चिकित्सा प्रकोष्ठ सम्मेलन
23 अगस्त 2026 को राँची में महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित होगा।
(14) शिक्षा प्रकोष्ठ सम्मेलन
30 अगस्त 2026 को औरंगाबाद में शिक्षा प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
(15) विधि सेल सम्मेलन
25 अक्टूबर 2026 को राँची में विधि सेल का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
संगठनात्मक निर्णय
(16) आजीवन सदस्यता अभियान
महासभा की आजीवन सदस्यता को व्यापक बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आजीवन सदस्यता प्रपत्र सभी पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
(17) तदर्थ समितियों पर कार्रवाई
झारखंड के देवघर सहित उन सभी तदर्थ जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग नहीं लिया।
(18) बैनर के दुरुपयोग पर सख्ती
महासभा के बैनर का अनुचित उपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, कार्रवाई से पूर्व सम्मेलन की ओर से सभी संबंधित लोगों से अपील की जाएगी कि वे ऐसा न करें। अन्यथा संगठन को उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
(19) नारी शक्ति को मजबूती
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने परिवार से कम-से-कम एक महिला को महासभा की आजीवन सदस्य बनाएंगे।
राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में उपरोक्त निर्णयों के अतिरिक्त भी संगठन हित में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन सभी प्रस्तावों एवं निर्णयों का विस्तृत विवरण आगामी 2–3 दिनों के भीतर महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
यह अधिवेशन संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा, जो महासभा को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक संगठित, अनुशासित, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त तथा समाजहित के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सादर –
श्री सुबोध कुमार
राष्ट्रीय कार्यवाहक महामंत्री,
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा


अतः प्रांतीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत समिति, सभी उपसमिति के अध्यक्ष/महामंत्री से आग्रह है कि राष्ट्रीय परिषद/वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को सूची 7 जुलाई 2026 तक महासभा के प्रधान कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के पास जमा कर दें, ताकि उनके रहने, खाने पीने की समुचित व्यवस्था किया जा सकें। साथ ही साथ सम्मेलन में भाग लेने हेतु हर प्रकार से प्रचार प्रसार किया जाये।
सम्मेलन के संदर्भ में सीधे संवाद हेतु सभी स्तर के समितियों/उपसमितियों के महामंत्री/प्रभारियो से आग्रह हैं कि अपने समितियों/उपसमितियों के पदाधिकारियों के नाम, पता, मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर एक सप्ताह के अंदर में उपलब्ध कराने के कष्ट किया जाये।
भवदीय – सुबोध कुमार, राष्ट्रीय कार्यवाहक महामंत्री, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा।
पत्रांक दिनांक 13 जून 2026.
]]>
































अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिया महासभादिल्ली प्रदेश
भागीदारी लड़कर मिलती है, घर में बैठने से नहीं, इंकलाब एक बोलता है जिंदाबाद सभी को बोलना चाहिए -अशोक आज़ाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
समाज के प्रति दर्द होना चाहिए, दूसरे समाज से सीखना, राजनैतिक चेतना जाग्रत करना जरुरी -प्रेम वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज मजबूत है गुटबाजी समाप्त कर एकजुटता जरुरी -किशोर कुमार वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)
चंद्रवंशी समाज का गौरवशाली इतिहास है, अपने को कमजोर नहीं समझें -किशोर कुमार वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)
बैठक में झारखण्ड प्रदेश महासभा का विस्तार किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारी गणों को प्रमाण पत्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाराज जरासंध की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आज़ाद ने कहा की इंकलाब हमेशा एक नेतृत्व कर्ता ही कहता है लेकिन जिंदाबाद सभी कार्यकर्त्ता बोलते है, इसलिए भागीदारी लेना होगा तो लड़ाई लड़ना होगा, महिलाएँ घर चलाती है उनसे आग्रह है की महासभा से जुड़िये और महासभा को भी चलाने में मदद कीजिए, उन्होंने गया में स्टेचू तोड़ने का जिक्र करते हुए कहा की भगवान जारसंग हम सबके आराध्य है, उनकी मूर्ति तोड़ा गया तो यही संवैधानिक महासभा लड़ाई लड़ी और बिहार सरकार को बाध्य किया गया की अपने खर्चा से विशाल स्टेचू और कई एकड़ जमीन मुहैया समाज को कराया गया। उन्होंने कहा की महासभा अपना परिवार और घर हैं और घर मजबूत होगा तभी आप बाहर मजबूत होंगे आज देवघर का मामला हो या अन्य स्थानों में जोरदार आवाज़ सैवधानिक महासभा ही उठाती है साथ सहयोग देती है, उन्होंने शहीद नेपाल रवानी को याद करते हुए उनके सुपुत्र को आगे महासभा में योगदान सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा ने कहा की झारखण्ड अलग प्रान्त बने 25वर्ष हो गया है, लेकिन महासभा को जो ताकत दिखाना था नहीं दिखा पाया है लेकिन वर्तमान झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा बुद्धिजीवी है महासभा को मजबूती की ओर कदम बढ़ाये है। हम सबको इनका सहयोग साथ देकर महासभा को मजबूत करें न की टांग खिंच कर महासभा को कमजोर करें ये उचित नहीं होगा, उन्होंने कहा की बिहार से हमलोग को राजनैतिक चेतना सीखना चाहिए आदिवासी समाज से भी सीखना चाहिए भले अलग अलग है लेकिन जहाँ अपनी समाज की बात आती है सभी एकजुट हो जाते है, उन्होंने 192 की याद दिलाते हुए कहा की मोरहाबादी मैदान में 10-12 हजार चंद्रवंशी समाज का उलगुलान किया गया तब लालू यादव जी राजद से सर्वप्रथम बादशाह आज़ाद जी को एम एल सी बनाये थे। इसलिए अपनी ताकत दिखाना होगा समाज के प्रति दर्द महसूस करना होगा, लड़का लड़की की शादी की चर्चा समाज में करना चाहिए एक दूसरे की शादी तोड़ने का प्रयास न करें, आज युवा नशा की ओर जा कर बर्बादी की ओर जा रहा है उसे समाज को मजबूती एकजुटता दिखाना होगा।
झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने कहा की चंद्रवंशी महाभारत कालीन है कंस के स्वसूर जरासंघ जी थे और कंस के भगिना श्रीकृष्णा जी थे जिनका लालन पालन यदुवंशी के यहाँ हुआ था, श्याम खांटू भीम के पोता घाटोटकक्ष के सुपुत्र है, महाराणा प्रताप चंदेल थे जो चंद्रवंशी समाज के है ऐसे वीर सपूतो को याद करके अपने आप को गौरवान्वित होना चाहिए भारत देश का नाम चंद्रवंशी भरत से नामकरण हुआ है जो समय या व्यक्ति अपना इतिहास नहीं जानता है ओ कभी इतिहास नहीं रच सकता है, इसलिए अपना समाज गौरवशाली है आप अपने को कमजोर न समझें। बस एक दूसरे की बुराई टांग खींचने वालों से सावधान रहे, मै सेवानिवृत शिक्षक हुँ महासभा को जरूर दिशा देने का कार्य करूँगा ताकि समाज मजबूत और एकजुट हो सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं झारखण्ड प्रदेश चुनाव आयुक्त सुबोध कुमार, परशुराम चंद्रवंशी (अधिवक्ता), रेखा वर्मा (राष्ट्रीय महिला महामंत्री ), सलोमी देवी (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष ), झारखण्ड महिला महामंत्री पूर्णिमा कुमारी,झारखण्ड युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी तथा पलामू जिला महामंत्री मुकेश कुमार,झारखण्ड उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, डॉ. सीताराम सिंह (चतरा ), अर्जुन राम (रामगढ ), शिबू सिंह (गिरिडीह ) ने भी अपने विचार दिए मंच संचालन पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष निश्चय वर्मा द्वारा किया गया, धन्यवाद ज्ञापन जीतेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा किया गया |सर्वसम्मति से झारखण्ड प्रदेश के विस्तारित कमिटी में इन्हे पदाधिकारी बना कर प्रमाण पत्र दिया गया | उनमे प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा (राँची ), रंजन चंद्रवंशी (अधिवक्ता) पलामू, डॉ. सीताराम सिंह (चतरा ), अर्जुन राम (रामगढ ), शिबू सिंह (गिरिडीह ), कार्यकारी महामंत्री जीतेन्द्र चंद्रवंशी (टाटी सिलवे राँची ), संयुक्त महामंत्री संजय वर्मा (पश्चिमी सिंहभूम ),, राहुल चंद्रवंशी (बोकारो ), निश्चय वर्मा (लोहरदगा ), सचिव पद में सोनी वर्मा (सिमडेगा ), प्राणिक वर्मा (राँची ), तेजनारायण रवानी (गोड्डा ), पवन चंद्रवंशी (कोडरमा ), जीतेन्द्र कुमार प्रसाद गुड्डू रवानी (धनबाद ), संगठन सचिव में रमेश राम चंद्रवंशी (गढ़वा ), करुणा चंद्रवंशी (हजारीबाग ), शक्ति सिंह रवानी (धनबाद ), अमित कुमार वर्मा (लोहरदगा ), संजय रवानी (लोहरदगा ), उच्च स्तरीय कमिटी में सतीश सिंह (चाईबासा ), प्रेम वर्मा (राँची), सुबोध कुमार (पतरातू रामगढ), शंकर रवानी चेयरमैन बाल कल्याण (धनबाद), राजेंद्र चंद्रवंशी (बरही, हजारीबाग ), दीपक कुमार (सी सी एल राँची), राजकिशोर प्रसाद (राँची), लोवीन रवानी (गोड्डा), राजकुमार वर्मा (पूर्व बाल कल्याण चेयरमैन ),दीपक नवीन (कोडरमा )को बनाया गया है। वहीँ राँची जिला के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा, महामंत्री जयदेव सिंह, कांके प्रखंड अध्यक्ष चंद्रन वर्मा, महामंत्री हरिकांत प्रसाद, अनगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, महामंत्री आकाश कुमार, रातू प्रखंड अध्यक्ष अशोक वर्मा महामंत्री रमण वर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो चंद्रवंशी समाज के लोग विभिन्न जिलों से उपस्थित थे। अंत में अनुशासनिक करवाई के तहत एक व्यक्ति को व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आचरण पर खेद प्रकट किया गया और करवाई की अनुशंसा किया गया।









सभी मनोनीत पदाधिकारीगण बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। बैठक में शामिल प्रदेश महामन्त्री चित्तरंजन कुमार सिंह, प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह, संयोजक जगत जी, सह कोषाध्यक्ष गणेश जी, सचिव भरत सिंह, राष्ट्रीय टीम से ओम प्रकाश जी, महासभा कार्यकारिणी टीम दशरथ सिंह, वरिष्ठ सलाहकार योगी जी, वरिष्ठ हरिमोहन जी, उपाध्यक्ष एडवोकेट राज सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे।
क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश टीम, देवघर झारखंड में राहुल चंद्रवंशी पर भूमिहार समाज के द्वारा किया गया आक्रोश आंदोलन का भी बहिष्कार किया, और महासभा झारखंड प्रदेश को आभार व्यक्त करते हुए, झारखंड देवघर प्रशासन और सरकार का भी आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज किए सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद ।
2025 में बीती को बिंदी लगाए और 2026 में एक नए उर्जा के साथ मिलकर समाज संगठन का कंधा मजबूत करें।
प्रदेश महामन्त्री
रवानी क्षत्रिय चित्तरंजन सिंह
अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, दिल्ली प्रदेश



सम्राट जरासंध प्रतिमा, धनावा (बोधगया) के संदर्भ में जिला पदाधिकारी गया से मिला अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एवं मगध सम्राट जरासंध क्लब के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल
गया, बिहार – धनावा (बोधगया) स्थित सम्राट जरासंध प्रतिमा के खंडित होने की घटना को लेकर 6 सितंबर को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एवं मगध सम्राट जरासंध क्लब का संयुक्त एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी, गया से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया कि प्रतिमा को खंडित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा पुनः स्थापित की जाए। जिला पदाधिकारी ने इस पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्य करेगा, साथ ही उन्होंने प्रतिमा स्थल को आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा स्थायी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
6 अक्टूबर 2025 को इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय सुनिश्चित कराया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्यों में —
सुरेंद्र सिंह (अध्यक्ष, मगध सम्राट जरासंध क्लब),
डॉ. पिंटू राम, पुकार सिंह, रामाधार सिंह, छोटू चंद्रवंशी, पप्पू कुमार, विजय मांझी, चंदन कुमार (सनी चंद्रवंशी), चिंटू सिंह, गोरेलाल सिंह, एवं संजू सिंह आदि उपस्थित रहे।





दिल्ली राजधानी प्रदेश के निम्नलिखित मुख्य नेतृत्वकर्ता बने-
प्रदेश अध्यक्ष: श्री शंभू सिंह चंद्रवंशी,
प्रदेश महासचिव/महामंत्री: श्री चितरंजन कुमार सिंह चंद्रवंशी
प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष: श्रीमती बरखा सिंह चंद्रवंशी
प्रदेश महिला प्रकोष्ठ महासचिव/महामंत्री: श्रीमती रीना सिंह चंद्रवंशी
प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: आचार्य श्री अवधेश कुमार चंद्रवंशी
प्रदेश युवा प्रकोष्ठ महासचिव/महामंत्री: श्री सुजीत कुमार चंद्रवंशी
इन सभी नेतृत्वकर्ता ने अपने अपने विभाग के गठन किए।
आप सभी पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाईयां एवं शुभकामनाएं समाज आपसे उम्मीद करते है कि आपलोग अपने नेतृत्व में अपने समाज और संगठन को मजबूत बनाएंगे और एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे, ताकि समाज के लोग आप पर गर्व कर सकें।